शेयर मंथन में खोजें

वेलस्पन कॉर्प (Welspun Corp) को मिला ठेका, शेयर चढ़ा

वेलस्पन कॉर्प (Welspun Corp) के शेयर में 2.50% से अधिक की मजबूती दिख रही है।
कंपनी के शेयर में तेजी इसे मध्य-पूर्व और उत्तरी अफ्रीका से 4,17,000 मिलियन टन बड़े व्यास वाले पाइपों की आपूर्ति का ठेका मिलने के कारण आयी है। इसके साथ ही कंपनी के पास कुल 9,544 करोड़ रुपये के ठेके हो गये हैं।
उधर बीएसई में वेलस्पन कॉर्प का शेयर 141.85 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 142.55 रुपये पर खुल कर 148.60 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब 2.40 बजे कंपनी के शेयरों में 3.95 रुपये या 2.78% की मजबूती के साथ 145.80 रुपये लेन-देन चल रही है। (शेयर मंथन, 10 अप्रैल 2018)

 

 

 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख