शेयर मंथन में खोजें

इस कारण उछले चीनी कंपनियों के शेयर

खबरों के अनुसार सरकार ने गन्ना किसानों की वित्तीय सहायता करने के लिए नया कदम उठाया है।

सरकार किसानों को अपना उत्पादन चीनी मिलों को बेचने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करेगी। खबर है कि सरकार प्रति टन 55 रुपये किसानों को देगी, जबकि मिलें राज्यों द्वारा तय किये गये दाम की शेष राशि का भुगतान करेंगी। गौरतलब है कि गन्ना उद्योग को कमजोर वैश्विक कीमतों के काऱण निर्यात के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

उधर बीएसई में सत्र के अंतिम मिनटों में द्वारिकेश शुगर में 10.70%, बजाज हिंदुस्तान शुगर में 6.55%, अवध शुगर में 4.64%, राणा शुगर में 15.40%, उत्तम शुगर में 5.43% औऱ मगध शुगर में 6.03% की वृद्धि है। (शेयर मंथन, 10 अप्रैल 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख