शेयर मंथन में खोजें

ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) की प्रमुख के कार्यकाल में हुई कटौती

ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) के निदेशक मंडल ने बैंक की प्रबंध निदेशक और मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी शिखा शर्मा (Shikha Sharma) का कार्यकाल तीन साल से घटा कर सात महीने का कर दिया है।
गौरतलब है कि शिखा शर्मा ने स्वयं अपना कार्यकाल घटाने के लिए बैंक से आग्रह किया था। इस समय ऐक्सिस बैंक बढ़ती एनपीए की समस्या से दो-चार हो रहा है। इसके साथ ही 2009 से इस पद पर मौजूद शिखा शर्मा का तीसरा कार्यकाल 31 मई 2018 को पूरा हो जायेगा। इस खबर का बैंक के शेयर पर काफी अच्छा प्रभाव पड़ा है।
बीएसई में ऐक्सिस बैंक का शेयर 517.90 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 523.10 रुपये पर खुला और 549.50 रुपये तक उछला। कारोबार के अंत में बैंक का शेयर 28.10 रुपये या 5.43% की मजबूती के साथ 546.00 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 10 अप्रैल 2018)
 
 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख