शेयर मंथन में खोजें

पेट्रोनेट एलएनजी (Petronet LNG) इसलिए करेगी ओएनजीसी विदेश (ONGC Videsh) से समझौता

खबरों के अनुसार पेट्रोनेट एलएनजी (Petronet LNG) सरकारी तेल-गैस कंपनी ओएनजीसी (ONGC) की सहायक इकाई ओएनजीसी विदेश (ONGC Videsh) के साथ करार करेगी।

यह समझौता खाड़ी देश कतर में आगामी एलएनजी परियोजना में हिस्सेदारी खऱीदने के लिए किया जायेगा। यह पेट्रोनेट का प्राकृतिक गैस पर्यवेक्षण और उत्पादन तथा विदेशी एलएनजी टर्मिनल में पहला वेंचर होगा।
दूसरी तरफ बीएसई में पेट्रोनेट एलएनजी का शेयर 236.15 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 237.60 रुपये पर खुला और सत्र के मध्य में 235.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। सवा 3 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 0.65 रुपये या 0.28% की कमजोरी के साथ 235.50 रुपये के भाव पर लेन-देन चल रही है। वहीं ओएनजीसी का शेयर 1,60 रुपये या 0.89% की मजबूती के साथ 181.70 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 11 अप्रैल 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख