शेयर मंथन में खोजें

टाटा कम्युनिकेशंस (Tata Communications) ने मिलाया अमेरिकी कंपनी प्राइमस्ट्रीम (Primestream) से हाथ

दूरसंचार के समाधान और सेवा प्रदाता टाटा कम्युनिकेशंस (Tata Communications) ने अमेरिकी कंपनी प्राइमस्ट्रीम (Primestream) के साथ समझौता किया है।

यह करार क्लाउड (Cloud) में एंटरप्राइज-ग्रेड मीडिया एसेट मैनेजमेंट (एमएएम) सॉल्युशन लॉन्च करने के लिए किया गया है। इस सॉल्युशन से वीडियो उत्पादन की कुशलता, फाइल शेयरिंग, कार्य प्रगति का संपादन और प्रकाशन में सुधार होगा।
दूसरी तरफ बीएसई में टाटा कम्युनिकेशंस का शेयर 653.70 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 654.05 रुपये पर खुला और सत्र के मध्य में 660.90 रुपये के ऊपरी स्तर चढ़ा। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 5.30 रुपये या 0.81% की मजबूती के साथ 659.00 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 11 अप्रैल 2018)


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख