शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : इंडियन ऑयल, भूषण स्टील, टाटा मोटर्स, लार्सन ऐंड टुब्रो और आईडीबीआई बैंक

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें इंडियन ऑयल, भूषण स्टील, टाटा मोटर्स, लार्सन ऐंड टुब्रो और आईडीबीआई बैंक शामिल हैं।

जीएमआर इन्फ्रा - समूह तमिलनाडु में एयरोस्पेस और रक्षा विनिर्माण केंद्र स्थापित करेगा।
इंडियन ऑयल - सऊदी आराम्को और हिंदुस्तान तेल, इंडियन ऑयल और भारत ऑयल के बीच बड़े समझौते हए हैं।
भूषण स्टील - एनसीएलटी ने प्रस्ताव योजना के अनुमोदन पर ऑर्डर सुरक्षित रखा है।
बायोकॉन - मिलान और बायोकॉन ने ईयू में एडेलीमुमैब बायोसिमिलर को उतारने में तेजी लाने की योजना बनायी है।
टाटा मोटर्स - कंपनी की मार्च में वैश्विक होलसेल बिक्री 1.53 लाख इकाई रही।
लार्सन ऐंड टुब्रो - कंपनी ने रक्षा उत्पाद बनाने के लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ करार किया है।
आईडीबीआई बैंक - आरबीआई ने आईआरएसी मानकों का अनुपालन न करने के कारण बैंक पर 3 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।
जेपी इन्फ्रा - जेपी इन्फ्रा के लिए बोलियों को अप्रैल के अंत तक अंतिम रूप दिया जायेगा। (शेयर मंथन, 12 अप्रैल 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख