शेयर मंथन में खोजें

आरबीआई (RBI) ने लगाया आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) पर जुर्माना, शेयर फिसला

आरबीआई (RBI) ने आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) पर 3 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।

केंद्रीय बैंक ने आईडीबीआई बैंक पर यह जुर्माना एनपीए की जानकारी देने के नियमों का पालन न करने के कारण लगाया है। इससे पहले आरबीआई ने आईसीआईसीआई बैंक पर पिछले महीने प्रतिभूतियों की बिक्री के संबंध में निर्देशों का पालन करने में विफल रहने के कारण 58.9 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था। इस खबर का आईडीबीआई बैंक के शेयर पर नकारात्मक असर देखने को मिल रहा है।
बीएसई में आईडीबीआई बैंक का शेयर 72.10 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज कमजोरी के साथ 70.80 रुपये पर खुला। सुबह 9.37 बजे यह 1.35 रुपये या 1.87% की कमजोरी के साथ 70.75 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 12 अप्रैल 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख