शेयर मंथन में खोजें

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (Bharat Electronics) ने किया करार

प्रमुख इंजीनियरिंग और निर्माण कंपनी लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) तथा सरकारी कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (Bharat Electronics) ने एक समझौता किया है।

दोनों कंपनियों के बीच करार घरेलू और विदेशी बाजारों के लिए रक्षा उत्पाद और प्रणालियों की जरूरतों को पूरा करना करने के लिए किया गया है। साथ ही दोनों कंपनियाँ मिल कर अपनी क्षमताओं का लाभ उठा कर भारतीय सशस्त्र बलों की बढ़ती आवश्यकताओं को पूरा करेंगी।
उधर बीएसई में लार्सन ऐंड टुब्रो का शेयर 1,351.40 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 1,352.20 रुपये पर खुला। सुबह 9.55 बजे यह 2.60 रुपये या 0.19% की मजबूती के साथ 1,354.00 रुपये पर चल रहा है। वहीं भारत इलेक्ट्रॉनिक्स का शेयर 144.95 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 146.90 रुपये पर खुला। इस समय यह 3.25 रुपये या 2.24% की तेजी के साथ 148.20 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 12 अप्रैल 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख