शेयर मंथन में खोजें

टाटा मोटर्स (Tata Motors) की वैश्विक थोक बिक्री में 18% इजाफा

साल दर साल आधार पर मार्च टाटा मोटर्स (Tata Motors) की वैश्विक थोक बिक्री में 18% बढ़ोतरी हुई है।

टाटा मोटर्स ने मार्च 2018 में कुल 1,53,156 इकाइयाँ बेचीं। इनमें कंपनी के कारोबारी वाहन औऱ टाटा देवू (Tata Daewoo) की बिक्री 32% बढ़त के साथ 56,399 इकाई रही। इसके अलावा यात्री वाहनों की वैश्विक थोक बिक्री 11% बढ़ कर 96,757 इकाई और चेर्री ऑटोमोबाइल सहित जेएलआर की बिक्री 6% अधिक 76,221 इकाई रही।
उधर बीएसई में टाटा मोटर्स का शेयर 355.30 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 359.30 रुपये पर खुला, जो अभी तक के कारोबार में इसका सर्वाधिक भाव भी है। इसके बाद करीब साढ़े 10 बजे टाटा मोटर्स का शेयर 2.50 रुपये या 0.70% की मजबूती के साथ 357.80 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 12 अप्रैल 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख