शेयर मंथन में खोजें

पुंज लॉयड (Punj Lloyd) के शेयर में करीब 4% की उछाल

अंतरराष्ट्रीय ईपीसी कॉन्ट्रैक्टर सेवा प्रदाता पुंज लॉयड (Punj Lloyd) के शेयर में आज करीब 4% की मजबूती आयी है।

कंपनी ने अदाणी ग्रुप (Adani Group) और अमेरिका की रेव गियर्स (Rave Gears) के साथ करार किया, जिसका असर इसके शेयर पर देखने को मिला। तीनों पक्षों के बीच यह करार भारत में एयरोस्पेस और रक्षा क्षेत्र के लिए उच्च परिशुद्धता गियरों के डिजाइन और उत्पादन के लिए हुआ है।
बीएसई में पुंज लॉयड का शेयर 18.10 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 18.90 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 19.25 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब 1 बजे कंपनी के शेयरों में 0.70 रुपये या 3.87% की मजबूती के साथ 18.80 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 12 अप्रैल 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख