शेयर मंथन में खोजें

इंडियन ऑयल (Indian Oil) का शेयर 15 महीनों के निचले स्तर पर

इंडियन ऑयल (Indian Oil) का शेयर दिसंबर 2016 के बाद सबसे निचले स्तरों पर पहुँच गया है।
अन्य तेल कंपनियों हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petroleum) और भारत पेट्रोलियम (Bharat Petroleum) में भी गिरावट देखने को मिल रही है। भारतीय तेल कंपनियों के शेयर में गिरावट अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतें 72 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर चढ़ने के कारण आयी है। ब्रेट क्रूड 0.6% बढ़ कर 72.49 डॉलर प्रति बैरल और यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट 0.76% की मजबूती के साथ 67.33 डॉलर प्रति बैरल पर पहुँच गया। इस बीच जानकारों का मानना है कि उच्च दामों के बीच केंद्र सरकार द्वारा पूरी सब्सिडी न दिये जाने की सूरत में तेल कंपनियों पर इसका थोड़ा भार डाला जा सकता है।
उधर बीएसई में करीब 1.40 बजे इंडियन ऑयल 2.60 रुपये या 1.55% की गिरावट के साथ 165.20 रुपये और हिंदुस्तान पेट्रोलियम 5.15 रुपये या 1.53% की कमजोरी के साथ 332.00 रुपये पर है। वहीं भारत पेट्रोलियम के शेयरों में 9.00 रुपये या 2.16% की कमजोरी के साथ 408.50 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 12 अप्रैल 2018)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख