शेयर मंथन में खोजें

टीसीएस (TCS) का मुनाफा बढ़कर 6,904 करोड़ रुपये

सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की सबसे बड़ी भारतीय कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का जनवरी-मार्च 2018 तिमाही में कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा 6,904 करोड़ रुपये रहा है, जो पिछले साल की इसी अवधि के इसके मुनाफे के मुकाबले 4.48% अधिक है।

पिछले साल जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा 6,608 करोड़ रुपये रहा था। तिमाही-दर-तिमाही देखें, तो कंपनी के मुनाफे में बीती तिमाही में 5.71% की बढ़ोतरी हुई है।
जनवरी-मार्च 2018 में टीसीएस की कंसोलिडेटेड शुद्ध बिक्री पिछले साल की समान अवधि के 29,642 करोड़ रुपये से 8.2% बढ़ कर 32,075 करोड़ रुपये रही है। कंपनी ने निवेशकों के लिए 29 रुपये प्रति शेयर का अंतिम लाभांश घोषित किया है। इसके अलावा कंपनी के निदेशक मंडल ने 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है। मार्च तिमाही के अंत में कंपनी के कर्मचारियों की कुल संख्या 3,94,998 है।
कंपनी के नतीजे शेयर बाजार बंद होने के बाद घोषित हुए। इससे पहले बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर कंपनी के शेयर में गुरुवार को लगभग एक प्रतिशत की तेजी आयी और यह 3190.65 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 19 अप्रैल 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख