शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : टीसीएस, सीएंट, इंडियन मेटल्स, इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस और सास्केन टेक्नोलॉजीज

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें टीसीएस, सीएंट, इंडियन मेटल्स, इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस और सास्केन टेक्नोलॉजीज शामिल हैं।

टीसीएस - आईटी कंपनी का मुनाफा तिमाही दर तिमाही आधार पर 5.7% बढ़ कर 6,904 करोड़ रुपये रहा।
सीएंट - सीएंट की चौथी तिमाही में शुद्ध संपत्ति 16.2% बढ़ कर 121.5 करोड़ रुपये पर पहुँच गयी।
थॉमस कुक - थॉमस कुक ने ट्रेवल कॉर्प में 4.4% हिस्सेदारी खरीदी।
इंडियन मेटल्स - इंडियन मेटल्स को अत्याधित खनन के लिए 123 करोड़ रुपये का नोटिस मिला।
काकतीय सीमेंट - कंपनी ने तेलंगाना सीमेंट संयंत्र में दोबारा संचालन शुरू किया।
जेबी केमिकल्स - जेबी केमिकल्स को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से दमन में निर्माण इकाई को बंद करने का निर्देश मिला।
रेलिगेयर एंटरप्राइजेज - कंपनी ने 11.14 करोड़ वारंटों से 145 करोड़ रुपये की पूँजी प्राप्त की।
इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस और सास्केन टेक्नोलॉजीज - कंपनियाँ आज तिमाही नतीजे पेश करेंगी। (शेयर मंथन, 20 अप्रैल 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख