शेयर मंथन में खोजें

यस बैंक (Yes Bank) खोलेगा लंदन और सिंगापुर में दो अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि कार्यालय

यस बैंक (Yes Bank) को लंदन तथा सिंगापुर में दो अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि कार्यालय खोलने के लिए आरबीआई (RBI) की मंजूरी मिल गयी है।

इसके जरिये निजी क्षेत्र का चौथा सबसे बड़ा बैंक एनआरआई की बड़ी आबादी को सेवाएँ प्रदान करने के साथ ही वैश्विक स्तर पर कारोबार का विस्तार करेगा। बैंक ने अपना पहला प्रतिनिधि ऑफिस अबू धाबी में 2015 में खोला था।
हालाँकि इस सकारात्मक खबर के बावजूद यस बैंक का शेयर दबाव में है। 318.00 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में 318.90 रुपये पर खुलने के बावूजद सुबह 9.35 बजे यह 1.05 रुपये या 0.33% की कमजोरी के साथ 316.95 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 20 अप्रैल 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख