शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस पावर (Reliance Power) के तिमाही मुनाफे में 16% इजाफा

सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2017-18 की चौथी तिमाही में रिलायंस पावर (Reliance Power) के मुनाफे में 16% का इजाफा हुआ।

2016-17 की जनवरी-मार्च तिमाही में 215.90 करोड़ रुपये के मुकाबले रिलायंस पावर ने 250.47 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया। हालाँकि इस दौरान कंपनी की शुद्ध आमदनी 1.6% की हल्की गिरावट के साथ 2,427.76 करोड़ रुपये रही। वहीं इसका एहिटा 1.7% बढ़ कर 1,083.84 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 1.44% की बढ़ोतरी के साथ 44.6% तक बढ़ गया।
नतीजों के विपरीत रिलायंस पावर का शेयर कमजोर स्थिति में हैं। पिछले बंद स्तर की तुलना में सपाट 40.00 रुपये पर खुल कर यह 38.55 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। करीब 10 बजे यह 1.35 रुपये या 3.38% की गिरावट के साथ 38.65 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 20 अप्रैल 2018)


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख