शेयर मंथन में खोजें

ग्लेनमार्क फार्मा (Glenmark Pharma) को यूएसएफडीए (USFDA) ने दिखायी हरी झंडी

ग्लेनमार्क फार्मा (Glenmark Pharma) की अमेरिकी इकाई को अमेरिकी दवा नियामक यूएसएफडीए (USFDA) की मंजूरी मिल गयी है।

कंपनी को यह मंजूरी क्लोबेटासोल प्रोपायोनेट टॉपिकल सॉल्युशन यूएसपी, 0.05% के लिए मिली है, जो कि टेमोवेट का सामान्य संस्करण है।
उधर बीएसई में ग्लेनमार्क फार्मा 565.05 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में 562.20 रुपये पर खुल कर 570.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब सवा 3 बजे कंपनी के शेयरों में 4.95 रुपये या 0.88% की मजबूती के साथ 570.00 रुपये पर लेन-देन हो रही है। (शेयर मंथन, 20 अप्रैल 2018)





Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख