शेयर मंथन में खोजें

रेलिगेयर एंटरप्राइजेज (Religare Enterprises) ने किया वारंटों का आवंटन

रेलिगेयर एंटरप्राइजेज (Religare Enterprises) ने 11 करोड़ से अधिक वारंटों का आवंटन किया है।

कंपनी ने 52.30 रुपये प्रति के भाव पर 11,14,97,914 परिवर्तनीय वारंट आवंटित किये। 10 रुपये प्रति मूल कीमत वाले इन वारंटों को कंपनी ने 42.30 रुपये के अधिमूल्य के साथ आवंटित किया। वारंटों के आवंटन से कंपनी को 1,45,78,35,243 रुपये मिले।
उधर बीएसई में रेलिगेयर एंटरप्राइजेज 57.90 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में 58.00 रुपये पर खुल कर सत्र के मध्य में 59.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 0.10 रुपये या 0.17% की हल्की कमजोरी के साथ 57.80 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 20 अप्रैल 2018)


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख