शेयर मंथन में खोजें

एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) का तिमाही मुनाफा 20.3% बढ़ोतरी के साथ 4,799 करोड़ रुपये

वित्त वर्ष 2016-17 की चौथी तिमाही के मुकाबले वित्त वर्ष 2017-18 की समान अवधि में एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) का मुनाफा 20.3% बढ़ा।

बैंक ने 3,990 करोड़ रुपये के मुकाबले 4,799.20 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा अर्जित किया। इस दौरान एचडीएफसी बैंक की शुद्ध ब्याज आय 9,055 करोड़ रुपये से 18% की बढ़ोतरी के साथ 10,658 करोड़ रुपये रही। बैंक का शुद्ध ब्याज मार्जिन 4.3% पर स्थिर, जबकि अन्य आमदनी (फीस और कमीशन, विदेशी मुद्रा, ट्रेजरी निवेश और अन्य विविध आय) 22.7% अधिक 4,228.6 करोड़ रुपये की रही।
वहीं बीएसई में एचडीएफसी बैंक का शेयर कमजोर स्थिति में है। 1,960.95 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 1,984.00 रुपये के खुलने के बावजूद शेयर में करीब 9.20 बजे एक तीखी गिरावट आयी, जिससे यह 1,894.85 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। करीब 9.40 बजे यह 11.45 रुपये या 0.58% की कमजोरी के साथ 1,949.50 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 23 अप्रैल 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख