शेयर मंथन में खोजें

महिंद्रा इलेक्ट्रिक (Mahindra Electric) ने मिलाया मेरू (Meru) से हाथ

महिंद्रा ग्रुप (Mahindra Group) की महिंद्रा इलेक्ट्रिक (Mahindra Electric) ने तकनीक समर्थित कैब सेवा कंपनी मेरू (Meru) के साथ करार किया है।

यह करार पायलट इलेक्ट्रिक वाहन परियोजना (Pilot Electric Vehicle Project) के लिए किया गया है। पायलट परियोजना के तहत मेरू, ईवेरीटॉस (eVeritos) वाहनों की तैनाती करेगी, जो कि महिंद्रा द्वारा तैयार पूर्ण-इलेक्ट्रिक सेडान हैं। इस मॉल को जल्द ही दूसरे शहरों में भी पेश किया जायेगा।
वहीं बीएसई में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा का शेयर 800.55 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 802.00 रुपये पर खुल कर 807.45 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब 10 बजे यह 4.55 रुपये या 0.57% की मजबूती के साथ 805.10 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 23 अप्रैल 2018)




Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख