शेयर मंथन में खोजें

टीसीएस (TCS) ने रचा इतिहास, बाजार पूँजी मामले में छुआ 10,000 करोड़ डॉलर का आँकड़ा

प्रमुख आईटी सेवा प्रदाता टीसीएस (TCS) के शेयर में आज 2% से अधिक की मजबूती आयी।

इसी के साथ टीसीएस 10,000 करोड़ डॉलर बाजार पूँजी का आँकड़ा छूने वाली पहली कंपनी बन गयी। सुबह 9.50 बजे के करीब टीसीएस की बाजार पूँजी 6,62,726.36 करोड़ रुपये आँकी गयी। इससे पहले शुक्रवार को कंपनी के मूल्यांकन में 40,000 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ था। कंपनी के शेयरों में खरीदारी इसके बेहतर तिमाही नतीजों के असर से भी हो रही है। मार्च में समाप्त हुई तिमाही में कंपनी को मिले ठेकों की वजह से कंपनी ने अभी तक का सबसे बड़ा मुनाफा कमाया। वित्त वर्ष 2017-18 की चौथी तिमाही में टीसीएस ने वर्ष दर वर्ष आधार पर 4.6% की बढ़त के साथ 6,925 करोड़ रुपये का मुनाफा अर्जित किया।
बीएसई में टीसीएस का शेयर 3,406.40 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 3,429.00 रुपये पर खुला और सत्र के दौरान 3,557.00 रुपये 52 हफ्तों के शिखर तक चढ़ा। करीब 11.20 बजे टीसीएस के शेयरों में 87.90 रुपये या 2.58% की मजबूती के साथ 3,494.30 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 23 अप्रैल 2018)



Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख