शेयर मंथन में खोजें

अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) ने की साझा कंपनी स्थापित

अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) ने प्रकाश एस्फॉल्टिंग्स (Prakash Asphaltings) के साथ मिल कर बिलासपुर पाथरापाली रोड (Bilaspur Pathrapali Road) नाम से साजा उद्यम कंपनी शुरू की है।

इसमें अदाणी एंटरप्राइजेज का 76% हिस्सा है। कंपनी की स्थापना एनएच-111 पर (नया एनएच-130) 53.300 किमी लंबी सड़क की 4-लेन के साथ रखरखाव प्रबंधन के लिए की गयी है।
उधर बीएसई में अदाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 137.80 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 138.45 रुपये पर खुला और सत्र के दौरान 140.45 रुपये के शिखर तक चढ़ा। करीब पौने 12 बजे कंपनी के शेयरों में 0.90 रुपये या 0.65% की मजबूती के साथ 138.70 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 23 अप्रैल 2018)





Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख