शेयर मंथन में खोजें

भारती इन्फ्राटेल (Bharti Infatel) फिसला 52 हफ्तों के निचले स्तर पर

आज भारती इन्फ्राटेल (Bharti Infatel) का शेयर 52 हफ्तों के निचले स्तर तक फिसला।

जबकि कंपनी के तिमाही मुनाफे और आमदनी में बढ़त हुई है। 2017 की जनवरी-मार्च तिमाही के मुकाबले 2018 की समान अवधि में भारती इन्फ्राटेल (Bharti Infatel) का मुनाफा 2% बढ़ा। कंपनी का मुनाफा 596.6 करोड़ रुपये की तुलना में 606 करोड़ रुपये रहा। वहीं इसकी शुद्ध आमदनी 3,520.4 करोड़ रुपये से 4% अधिक 3,662.2 करोड़ रुपये रही। इसके अलावा कंपनी का एबिटा 1% की बढ़त के साथ 1,605.6 करोड़ रुपये और पूँजीगत व्यय 6% वृद्धि के साथ 5,783 करोड़ रुपये पर पहुँच गया।
दूसरी ओर बीएसई में भारती इन्फ्राटेल का शेयर 328.40 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज हल्की कमजोरी के साथ 330.00 रुपये पर खुला और 316.50 रुपये के 52 हफ्तों के निचले स्तर तक फिसला। करीब पौने 12 बजे यह 5.80 रुपये या 1.77% की गिरावट के साथ 322.60 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 24 अप्रैल 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख