शेयर मंथन में खोजें

एमओआईएल (MOIL) हिंदुस्तान कॉपर (Hindustan Copper) से खरीदेगी सिलिका रेत

एमओआईएल (MOIL) और हिंदुस्तान कॉपर (Hindustan Copper) के बीच समझौता हुआ है।

करार के तहत एमओआईएल अपनी जरूरत का पूरा सिलिका रेत हिंदुस्तान कॉपर की मध्य प्रदेश इकाई से खरीदेगी। दोनों सरकारी कंपनियों के बीच यह एक दीर्घकालिक व्यापार सहभागिता होगी।
दूसरी ओर बीएसई में एमओआईएल का शेयर 217.25 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज हल्की बढ़त के साथ 218.70 रुपये पर खुला और 215 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। करीब पौने 1 बजे यह 1.65 रुपये या 0.76% की गिरावट के साथ 215.60 रुपये पर चल रहा है। वहीं हिंदुस्तान कॉपर का शेयर अधिक दबाव में दिख रहा है। लाल निशान में 75.90 रुपये पर खुलने के बाद यह 2.25 रुपये या 2.94% की कमजोरी के साथ 74.35 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 24 अप्रैल 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख