शेयर मंथन में खोजें

म्यूजिक ब्रॉडकास्ट (Music Broadcast) ने किया आनंद ऑफसेट के रेडियो व्यापार का अधिग्रहण

जागरण समूह (Jagran Group) की कंपनी म्यूजिक ब्रॉडकास्ट (Music Broadcast) ने आनंद ऑफसेट (Ananda Offset) का रेडियो कारोबार खरीद लिया है।

करार के तहत म्यूजिक ब्रॉडकास्ट ने आनंद ऑफसेट के रेडियो व्यापार की 100% हिस्सेदारी खरीदी है, मगर सौदे की रकम की जानकारी नहीं दी गयी है। इस सौदे के लिए अभी सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की मंजूरी ली जानी है।
उधर बीएसई में म्यूजिक ब्रॉडकास्ट का शेयर 384.95 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बढ़त के साथ 391.75 रुपये पर खुला। करीब 1 बजे म्यूजिक ब्रॉडकास्ट के शेयरों में 1.95 रुपये या 0.51% की मजबूती के साथ 386.90 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 24 अप्रैल 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख