शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : हीरो मोटोकॉर्प, स्ट्राइड्स शासुन, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, अशोक बिल्डकॉन और डीसीएम श्रीराम

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें हीरो मोटोकॉर्प, स्ट्राइड्स शासुन, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, अशोक बिल्डकॉन और डीसीएम श्रीराम शामिल हैं।

हीरो मोटोकॉर्प - कंपनी ने दोपहिया वाहनों की कीमतों में 625 रुपये तक का इजाफा किया।
स्ट्राइड्स शासुन - कंपनी स्ट्राइड केमिकल्स में अपना हिस्सा 131 करोड़ रुपये में बेचेगी।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया - बैंक 1 से 10 मई तक अपनी 11 शाखाओं से इलेक्टोरल बॉन्ड जारी और भुनायेगा।
फोर्टिस हेल्थकेयर - आईएचएच ने 650 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव रखा।
ब्ल्यू डार्ट - कंपनी का बोर्ड 08 मई को बैठक करेगा, जिसमें तिमाही नतीजों और लाभांश पर विचार होगा।
रेमंड - रेमंड ने ठाणे में 20 एकड़ जमीन की विकास योजना के लिए 300 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी दी।
ओबेरॉय रियल्टी - कंपनी ने 1,500 करोड़ रुपये के डिबेंचर और क्यूआईपी के जरिये 2,000 करोड़ रुपये के शेयर जारी करने को मंजूरी दी।
अशोक बिल्डकॉन - कंपनी ने कर्नाटक सड़क परियोजना के लिए रियायत समझौता किया।
डीसीएम श्रीराम - बोर्ड ने 32 करोड़ रुपये में पीवीसी क्षमता के विस्तार को हरी झंडी दिखायी।
जेनसार टेक - बोर्ड ने 5:1 के अनुपात में इक्विटी शेयरों के उप-विभाजन को मंजूरी दी।
एचआईएल - एचआईएल ने गुजरात संयंत्र में कारोबारी उत्पादन शुरू किया।
एमपीएस - एमपीएस करेगी टाटा इन्टेरेक्टिव सिस्टम्स का अधिग्रहण। (शेयर मंथन, 25 अप्रैल 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख