शेयर मंथन में खोजें

रेमंड (Raymond) के मुनाफे में वृद्धि, शेयर चढ़ा

वित्त वर्ष 2016-17 की अंतिम तिमाही के मुकाबले वित्त वर्ष 2017-18 की समान अवधि में रेमंड (Raymond) के शुद्ध लाभ में 58.6% की वृद्धि हुई।

कंपनी को 33.68 करोड़ रुपये के मुकाबले 54.48 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ। इस दौरान रेमेड की शुद्ध आमदनी 1,473.60 करोड़ रुपये से 10.6% बढ़ कर 1,629.84 करोड़ रुपये, एबिटा 33.5% बढ़ कर 150.47 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 160 आधार अंकों की वृद्धि के साथ 9.24% पर पहुँच गया।
उधर बीएसई में रेमंड का शेयर 1,065.50 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज हरे निशान में 1,102.00 रुपये पर खुला है। करीब पौने 10 बजे यह 27.50 रुपये या 2.58% की तेजी के साथ 1,093.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 25 अप्रैल 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख