शेयर मंथन में खोजें

आईडीएफसी बैंक (IDFC Bank) के मुनाफे में 76% गिरावट दर्ज

2017 की जनवरी-मार्च तिमाही के मुकाबले 2018 की समान अवधि में आईडीएफसी बैंक (IDFC Bank) के शुद्ध लाभ में 76% की गिरावट दर्ज की गयी है।

बैंक का शुद्ध लाभ 175.95 करोड़ रुपये से घट कर 41.93 करोड़ रुपये रह गया। हालाँकि इसकी कुल आमदनी 2,279.65 करोड़ रुपये के मुकाबले 4.15% की बढ़ोतरी के साथ 2,374.35 करोड़ रुपये हो गयी। कंपनी के मुनाफे में गिरावट का मुख्य कारण बैड ऋण के लिए बैंक द्वारा बनाया गया प्रोविजन रहा। आईडीएफसी बैंक का प्रोविजन 4.80 करोड़ रुपये से बढ़ कर 242.46 करोड़ रुपये के रहे।
उधर बीएसई में आईडीएफसी बैंक का शेयर 47.80 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज हरे निशान में 48.10 रुपये पर खुला है। करीब 10 बजे यह सपाट 47.80 रुपये पर ही चल रहा है। (शेयर मंथन, 25 अप्रैल 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख