शेयर मंथन में खोजें

एमपीएस (MPS) के शेयर में 5.5% की जोरदार उछाल

डिजिटल और तकनीक समाधान सेवा प्रदाता एमपीएस (MPS) के शेयर में आज 5.50% की तीखी उछाल दर्ज की गयी है।

एमपीएस ने टाटा इंडस्ट्रीज (Tata Industries) के साथ टाटा इंटेरेक्टिव सिस्टम्स (Tata Interactive Systems) का अधिग्रहण करने के लिए करार किया है। कंपनी ने टाटा इंडस्ट्रीज के साथ ही इसकी दो और सहायक कंपनियों के 100% शेयर खरीदने के लिए समझौता किया है, जिनमें टाटा इंटेरेक्टिव सिस्टम्स जीएमबीएच और टाटा इंटेरेक्टिव सिस्टम्स एजी शामिल हैं।
बीएसई में एमपीएस का शेयर 573.50 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज हरे निशान में 574.90 रुपये पर खुला और 624.95 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब पौने 11 बजे यह 31.50 रुपये या 5.49% की बढ़ोतरी के साथ 605.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 25 अप्रैल 2018)



Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख