शेयर मंथन में खोजें

आईटीसी (ITC) करेगी आम से तैयार पेय उत्पाद क्षेत्र में शुरुआत

प्रमुख एफएमसीजी कंपनी आईटीसी (ITC) आम से बने पेय उत्पादों के क्षेत्र में शुरुआत करेगी।

कंपनी बी-नेचुरल (B-Natural) ब्रांड के जरिये अगले कुछ महीनों में 7,000 करोड़ रुपये के इस उद्योग में कदम रख सकती है। करीब सवा 2 साल पहले आईटीसी ने फ्रूट जूस कारोबार में शुरुआत करने के लिए बी नेचुरल ब्रांड की स्थापना की थी। भारत में आम के पेय उत्पादों का कारोबार बाकी पूरे फलों के जूसों के व्यवसाय की तुलना में करीब 3 गुना है।
दूसरी तरफ बीएसई में आईटीसी का शेयर 275.65 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में मामूली गिरावट के साथ 275.10 रुपये पर खुला। एक सीमित दायरे में कारोबार करते हुए करीब 12.05 बजे आईटीसी के शेयरों में 0.75 रुपये या 0.27% की कमजोरी के साथ 274.90 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 25 अप्रैल 2018)

 

 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख