शेयर मंथन में खोजें

अदाणी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) ने रिलायंस इन्फ्रा के मुम्बई विद्युत कारोबार के लिए जुटायी पूँजी

अदाणी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) ने रिलायंस इन्फ्रा (Reliance Infra) के मुम्बई विद्युत व्यापार के अधिग्रहण के लिए पूँजी जुटायी है।

खबर है कि कंपनी ने 9.5% की ब्याज दर के साथ ऋण प्राप्त किया है। देनदारों के समूह में आईसीआईसीआई बैक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और यस बैंक शामिल हैं। रिलायंस इन्फ्रा के मुम्बई विद्युत कारोबार को खरीदने के लिए अदाणी ट्रासमिशन ने दिसंबर 2017 में 13,251 करोड़ रुपये का समझौता किया था।
उधर बीएसई में अदाणी ट्रांसमिशन का शेयर 168.75 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में मामूली गिरावट के साथ 168.55 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 170.50 रुपये तक चढ़ा। करीब 12.35 बजे अदाणी ट्रांसमिशन के शेयरों में 0.65 रुपये या 0.39% की कमजोरी के साथ 168.10 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। वहीं रिलायंस इन्फ्रा के शेयरों में 0.85 रुपये या 0.19% की बढ़त के साथ 442.20 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 25 अप्रैल 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख