शेयर मंथन में खोजें

आमदनी और मुनाफा बढ़ने के बावजूद टूटा बजाज कॉर्प (Bajaj Corp) का शेयर

2016-17 की जनवरी-मार्च तिमाही के मुकाबले 2017-18 की समान अवधि में बजाज कॉर्प (Bajaj Corp) के मुनाफे में 5.2% की बढ़त हुई है।

कंपनी का शुद्ध लाभ 52.6 करोड़ रुपये से बढ़ कर 55.4 करोड़ रुपये हो गया। इसी बीच कंपनी की शुद्ध आमदनी 204.5 करोड़ रुपये से 8.3% की बढ़त के साथ 221.6 करोड़ रुपये, एबिटा 8.5% अधिक 71.8 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 4 आधार अंकों के इजाफे के साथ 32.4% हो गया। अच्छे तिमाही नतीजों के बावजूद बजाज कॉर्प के शेयर में करीब 4.5% की कमजोरी आयी।
बीएसई में बजाज कॉर्प का शेयर 492.45 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में मजबूती के साथ 502.95 रुपये पर खुला। परिणामों की घोषणा के साथ ही यह तीखी गिरावट के साथ 467.90 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। 3 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 21.50 रुपये या 4.37% की कमजोरी के साथ 470.95 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 25 अप्रैल 2018)




Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख