शेयर मंथन में खोजें

स्ट्राइड्स शासुन (Strides Shasun) बेचेगी स्ट्राइड्स केमिकल्स (Strides Chemicals) में पूरी हिस्सेदारी

दवा कंपनी स्ट्राइड्स शासुन (Strides Shasun) के निदेशक मंडल ने सहायक कंपनी स्ट्राइड्स केमिकल्स (Strides Chemicals) में पूरी हिस्सेदारी बेचने की मंजूरी दे दी है।

कंपनी यह हिस्सेदारी 131 करोड़ रुपये में सोलर एक्टिव फार्मा साइंसेज (Solara Active Pharma Sciences) को बेचेगी। स्ट्राइड्स केमिकल्स सक्रिय दवा सामग्रियों की डेवलपर और उत्पादक है।
दूसरी ओर बीएसई में स्ट्राइड्स शासुन का शेयर 645.75 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में कमजोरी के साथ 639.00 रुपये पर खुला। आज स्ट्राइड्स शासुन के शेयर में गिरावट का रुख देखने को मिला है। सवा 3 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 8.45 रुपये या 1.31% की कमजोरी के साथ 637.30 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 25 अप्रैल 2018)


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख