शेयर मंथन में खोजें

विप्रो (Wipro) की आमदनी और मुनाफे में गिरावट दर्ज

प्रमुख आईटी सेवा प्रदाता विप्रो (Wipro) के चौथी तिमाही के मुनाफे और आमदनी में गिरावट आयी है।

2017 की जनवरी-मार्च तिमाही में 2,267 करोड़ रुपये के मुकाबले विप्रो का मुनाफा 2018 की समान अवधि में 20.56% घट कर 1,800.8 करोड़ रुपये रह गया। इस दौरान कंपनी की कुल आमदनी 15,045.5 करोड़ रुपये से 4.92% घट कर 14,304.6 करोड़ रुपये रह गयी। तिमाही दर तिमाही आधार पर कंपनी के मुनाफे में 6.7% की गिरावट आयी है।
दूसरी ओर बीएसई में विप्रो का शेयर 287.05 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में मजबूती के साथ 289.00 रुपये पर खुला और 293.95 रुपये के शिखर तक चढ़ा। अंत में यह 0.15 रुपये या 0.05% की मामूली बढ़त के साथ 287.20 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 25 अप्रैल 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख