शेयर मंथन में खोजें

आमदनी बढ़ने के बावजूद घटा अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement) का शुद्ध लाभ

अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement) के जनवरी-मार्च तिमाही के मुनाफे में गिरावट आयी है।

2017 की जनवरी-मार्च तिमाही में 726 करोड़ रुपये के मुकाबले अल्ट्राटेक सीमेंट का मुनाफा 2018 की समान अवधि में 39% घट कर 446 करोड़ रुपये रह गया। इस दौरान कंपनी की शुद्ध आमदनी 7,923.80 करोड़ रुपये से 34.2% बढ़ कर 9,420.80 करोड़ रुपये रही। इसके अलावा कंपनी का एबिटा 33.3% बढ़ कर 1,780.70 करोड़ रुपये रहा, जबकि एबिटा मार्जिन 13 आधार अंकों की गिरावट के साथ 18.9% रह गया।
बीएसई में अल्ट्राटेक सीमेंट का शेयर 4,124.85 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में 4,129.05 रुपये पर खुला और 4,165.65 रुपये के शिखर तक चढ़ा। अंत में यह 10.85 रुपये या 0.26% की कमजोरी के साथ 4,114.00 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 25 अप्रैल 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख