शेयर मंथन में खोजें

35% बढ़ा रिलायंस निप्पॉन लाइफ (Reliance Nippon Life) का मुनाफा

2016-17 की जनवरी-मार्च तिमाही के मुकाबले 2017-18 की समान अवधि में रिलायंस निप्पॉन लाइफ (Reliance Nippon Life) के शुद्ध लाभ में 35% की वृद्धि हुई है।

कंपनी का मुनाफा 120 करोड़ रुपये से बढ़ कर 162 करोड़ रुपये रहा। इस दौरान कंपनी की शुद्ध आमदनी 366 करोड़ रुपये से 17.2% की बढ़ोतरी के साथ 429 करोड़ रुपये रही।
बीएसई में रिलायंस निप्पॉन लाइफ का शेयर 253.70 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में 259.00 रुपये पर खुला है। सुबह 10 बजे के करीब कंपनी का शेयर 3.30 रुपये या 1.30% की वृद्धि के साथ 257.00 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 26 अप्रैल 2018)



Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख