शेयर मंथन में खोजें

आईसीआईसीआई लोम्बार्ड (ICICI Lombard) के तिमाही शुद्ध लाभ में सालाना आधार पर 18% बढ़त

कारोबारी साल 2016-17 की चौथी तिमाही की तुलना में 2017-18 की समान तिमही में आईसीआईसीआई लोम्बार्ड (ICICI Lombard) के शुद्ध लाभ में 18% की वृद्धि हुई।

कंपनी का मुनाफा 179.66 करोड़ रुपये के मुकाबले 211.87 करोड़ रुपये रहा। आईसीआईसीआई लोम्बार्ड के मुनाफे में बढ़ोतरी प्रीमियम आय बढ़ने और घाटा अनुपात कम से हुई। इस दौरान कंपनी की कुल आमदनी 1,754.43 करोड़ रुपये से 17.79% बढ़ कर 2,066.64 करोड़ रुपये और सकल प्रत्यक्ष प्रीमियम आय (जीडीपीआई) 10% बढ़ोतरी के साथ 2,926 करोड़ रुपये रही। बेहतर तिमाही नतीजों के बावूजद आईसीआईसीआई लोम्बार्ड का शेयर आज दबाव में है।
बीएसई में आईसीआईसीआई लोम्बार्ड का शेयर 775.70 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में 774.25 रुपये पर खुला है। सुबह साढ़े 10 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों  में 12.95 रुपये या 1.67% की कमजोरी के साथ 762.75 रुपये के भाव पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 26 अप्रैल 2018)


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख