शेयर मंथन में खोजें

एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने सावधि जमाओं पर बढ़ायी ब्याज दर

एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने सावधि जमाओं (Term Deposits) पर ब्याज दरों में 100 आधार अंकों तक की बढ़ोतरी की है।

बैंक ने 1 करोड़ रुपये से कम की फिक्स्ड डिपॉजिट पर भी ब्याज दर में इजाफा किया है। खबरों के अनुसार बैंक की नयी दरें 24 अप्रैल से प्रभाव में आ चुकी हैं। बैंक ने 1 साल 5 दिन से 3 साल की अवधि के लिए 1 करोड़ या इससे अधिक की फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दर 7.10% से बढ़ा कर 7.25% कर दी है। वरिष्ठ नागरिकों को 5 करोड़ रुपये से कम जमा पर अतिरिक्त 0.5% ब्याज दर का लाभ मिलेगा। एचडीएफसी बैंक ने हाल ही में एसबीआई द्वारा थोक जमा पर 50 आधार अंकों की बढ़त के बाद ब्याज दरें बढ़ायी हैं।
बीएसई में एचडीएफसी बैंक का शेयर 1,917.20 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में बढ़त के साथ 1,920.00 रुपये पर खुला और 1,937.45 रुपये तक चढ़ा। करीब 2 बजे बैंक के शेयरों में 13.05 रुपये या 0.68% की मजबूती के साथ 1,930.25 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 26 अप्रैल 2018)


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख