शेयर मंथन में खोजें

यस बैंक (Yes Bank) का शुद्ध लाभ 29% इजाफे के साथ रहा 1,179.4 करोड़ रुपये

वित्त वर्ष 2016-17 की अंतिम तिमाही की तुलना में 2017-18 की समान अवधि में यस बैंक (Yes Bank) के शुद्ध लाभ में 29% की बढ़ोतरी हुई।

कंपनी का मुनाफा 914.1 करोड़ रुपये के मुकाबले 1,179.4 करोड़ रुपये रहा। इसी बीच बैंक की शुद्ध ब्याज आमदनी 1,639.7 करोड़ रुपये से 31.4% बढ़ कर 2,154.2 करोड़ रुपये और कुल शुद्ध आय 2,897.1 करोड़ रुपये से 23.4% की बढ़ोतरी के साथ 3,575.2 करोड़ रुपये रही। साल दर साल आधार पर ही यस बैंक का ऑपरेटिंग लाभ 1,691.0 करोड़ रुपये से 26.3% अधिक 2,135.4 करोड़ रुपये रहा, जबकि इसके प्रोविजन भी 309.7 करोड़ रुपये से 29% बढ़ कर 399.6 करोड़ रुपये के हो गये।
उधर बीएसई में यस बैंक का शेयर 325.20 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में 328.90 रुपये पर खुला और बेहतर परिणामों से एक तीखी उछाल के साथ 342.80 रुपये तक चढ़ा। 2.30 बजे के आस-पास बैंक के शेयरों 16.85 रुपये या 5.18% की कमजोरी के साथ 342.05 रुपये के भाव पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 26 अप्रैल 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख