शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : रिलायंस इंडस्ट्रीज, मारुति सुजुकी, ऐक्सिस बैंक, टीसीएस, टाटा स्टील और आईटीसी

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज, मारुति सुजुकी, ऐक्सिस बैंक, टीसीएस, टाटा स्टील और आईटीसी शामिल हैं।

आज तिमाही नतीजे - रिलायंस इंडस्ट्रीज, मारुति सुजुकी, बंधन बैंक, इक्विटास होल्डिंग्स, आईडीएफसी, नाल्को, आरबीएल बैंक, श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस, सुंदरम फाइनेंस
एलऐंडटी फाइनेंस - कंपनी प्राइम ऋण दर में 15 आधार अंकों की बढ़ोतरी कर दी है।
ऐक्सिस बैंक - प्रोविजन में तीन गुना बढ़ने से ऐक्सिस बैंक को चौथी तिमाही में 2,189 करोड़ रुपये का घाटा हुआ।
एसबीआई लाइफ - कंपनी का तिमाही मुनाफा 13% बढ़ कर 381.2 करोड़ रुपये रहा।
बायोकॉन - कंपनी ने 1 रुपये प्रति शेयर का लाभांश प्रस्तावित किया है।
रिलायंस कैपिटल - कंपनी का चौथी तिमाही का शुद्ध लाभ 36% बढ़ कर 428 करोड़ रुपये पर पहुँच गया।
सीएंट - सीएंट ने बेल्जियम की ऐनसेमएनवी को 1.7 करोड़ डॉलर में खरीद लिया।
एस्सेल प्रोपैक - कंपनी ने 1:1 के अनुपात में इक्विटी शेयरों के बदले बोनस शेयर जारी करने की घोषणा की।
इन्फोसिस - इन्फोसिस ने इंडियानापोलिस में 1,000 नौकरियाँ तैयार करने के लिए नये प्रशिक्षण केंद्र की घोषणा की।
थर्मेक्स - कंपनी को ट्रॉम्बे में कैप्टिव कॉजनरेशन संयंत्र स्थापित करने के लिए 279 करोड़ रुपये का दोबारा ठेका मिला।
टाटा मेटालिक्स - कंपनी का चौथी तिमाही का मुनाफा 41% की बढ़त के साथ 54 करोड़ रुपये रहा।
टीसीएस - टीसीएस ने टेक्सास, अमेरिका में कारोबार का विस्तार किया।
आईटीसी - आईटीसी ने नीति (NITI) के साथ 2 लाख किसानों को आय बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण देने हेतू करार किया।
टाटा स्टील - टाटा स्टील को भूषण स्टील को खरीदने के लिए सीसीआई की मंजूरी मिली। (शेयर मंथन, 27 अप्रैल 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख