शेयर मंथन में खोजें

बायोकॉन (Biocon) के तिमाही मुनाफे में 2% की बढ़त दर्ज

वित्त वर्ष 2016-17 की चौथी तिमाही की तुलना में 2017-18 की समान अवधि में बायोकॉन (Biocon) का शुद्ध लाभ 2% बढ़ा।

कंपनी का मुनाफा 127.5 करोड़ रुपये की तुलना में 130.4 करोड़ रुपये रहा। वहीं इसकी शुद्ध आमदनी 931.1 करोड़ रुपये से 25.6% बढ़त के साथ 1,169.5 करोड़ रुपये रही। आमदनी में जोरदार बढ़त के बावजूद कंपनी के मुनाफे में हल्की वृद्धि दो कारणों से हुई, जिनमें उच्च ब्याज और मलेशियाई संयंत्र से संबंधित ह्रास लागत शामिल हैं।
उधर बीएसई में बायोकॉन के शेयर ने 663.25 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में वृद्धि के साथ 668.00 रुपये पर शुरुआत की है। सुबह 9.50 के करीब यह सपाट 663.30 रुपये पर ही चल रहा है। (शेयर मंथन, 27 अप्रैल 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख