शेयर मंथन में खोजें

जबरदस्त घाटे के बावजूद ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) का शेयर उछला

वित्त वर्ष 2017-18 की चौथी तिमाही में ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) को 2,188.74 करोड़ रुपये का घाटा हुआ।

इसके मुकाबले में ऐक्सिस बैंक 2016-17 की समान अवधि में 1,225.10 करोड़ रुपये के मुनाफे में रहा था। गौरतलब है कि बैंक को घाटा बैड लोन के लिए प्रोविजन के दो गुने से अधिक बढ़ने के कारण हुआ है। प्रोविजन 2,581 करोड़ रुपये के मुकाबले 7,180 करोड़ रुपये के हो गये। वहीं जानकारों ने बैंक के लिए 660 करोड़ रुपये के मुनाफे का अनुमान लगाया था। इस दौरान बैंक की कुल आमदनी 14,181.31 करोड़ रुपये से 2.66% बढ़ कर 14,559.85 करोड़ रुपये रही। इसके अलावा बैंक की कुल एनपीए 25,000 करोड़ रुपये की तुलना में 34,248 करोड़ रुपये और एनपीए अनुपात 5.28% से बढ़ कर 6.77% रहा।
उधर बीएसई में ऐक्सिस बैंक के शेयर ने 494.55 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में कमजोरी के साथ 479.00 रुपये पर शुरुआत की। लाल निशान में खुलने के बाद इसने शुरू से ही ऊपर चढ़ना जारी रखा। सवा 10 के करीब यह 24.30 रुपये या 4.91% की मजबूती के साथ 518.85 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 27 अप्रैल 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख