शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस कैपिटल (Reliance Capital) के वित्तीय परिणामों में मामूली बदलाव, शेयर 2% मजबूत

वित्त वर्ष 2016-16 की चौथी तिमाही के मुकाबले 2017-18 की समान अवधि में रिलायंस कैपिटल (Reliance Capital) के मुनाफे में 2.63% की हल्की वृद्धि हुई।

कंपनी का मुनाफा 417 करोड़ रुपये से बढ़ कर 428 करोड़ रुपये रहा। हालाँकि इस दौरान रिलायंस कैपिटल की शुद्ध आमदनी 5,033 करोड़ रुपये से 0.65% की बेहद मामूली गिरावट के साथ 5,000 करोड़ रुपये रह गयी।
उधर बीएसई में रिलायंस कैपिटल के शेयर ने 427.15 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में मजबूती के साथ 436.00 रुपये पर शुरुआत की। हरे निशान में खुलने के बाद यह थोड़ा और मजबूत हुआ। 10.35 के करीब यह 9.85 रुपये या 2.31% की मजबूती के साथ 437.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 27 अप्रैल 2018)


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख