शेयर मंथन में खोजें

कमजोर तिमाही नतीजों से टूटा रैलीज इंडिया (Rallis India) का शेयर

आज रैलीज इंडिया (Rallis India) के शेयर में करीब 4.50% की कमजोरी आयी है।

कंपनी के चौथी तिमाही के मुनाफे में सालाना आधार पर 36.85% की गिरावट और कुल आमदनी में 1.01% की हल्की बढ़त आयी। रैलीज इंडिया का शुद्ध लाभ 31.01 करोड़ रुपये से घट कर 19.58 करोड़ रुपये रह गया, जबकि आमदनी 367.36 करोड़ रुपये के मुकाबले 371.08 करोड़ रुपये रही। इस दौरान कंपनी के व्यय भी 340.33 करोड़ रुपये के मुकाबले 348.65 करोड़ रुपये के हो गये।
उधर बीएसई में रैलीज इंडिया के शेयर ने 234.40 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में कमजोरी के साथ 229.70 रुपये पर शुरुआत की और 222.85 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। सवा 11 बजे के आस-पास यह 10.45 रुपये या 4.46% की कमजोरी के साथ 223.95 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 27 अप्रैल 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख