शेयर मंथन में खोजें

बंधन बैंक (Bandhan Bank) के मुनाफे में 20% की वृद्धि दर्ज

वर्ष दर वर्ष आधार पर वित्त वर्ष 2017-18 की चौथी तिमाही में बंधन बैंक (Bandhan Bank) के मुनाफे में 20.3% की बढ़ोतरी हुई।

बैंक का शुद्ध लाभ 2016-17 की समान अवधि में 322.4 करोड़ रुपये से बढ़ कर 388 करोड़ रुपये रहा। इस दौरान बैंक की शुद्ध ब्याज आमदनी 689 करोड़ रुपये से 25.2% की बढ़त के साथ 863 करोड़ रुपये रही। इसके अलावा बंधन बैंक की तिमाही सकल एनपीए सालाना आधार पर ही 86.26 करोड़ रुपये से 332.5% की भारी वृद्धि के साथ 373.14 करोड़ रुपये पर पहुँच गयी। दूसरी ओर आमदनी और मुनाफे में बढ़त से बंधन बैंक का शेयर भी मजबूत हुआ है।
बीएसई में बंधन बैंक का शेयर 494.80 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में बढ़त के साथ 498.00 रुपये पर खुला और522.00 रुपये के शिखर तक चढ़ा। इसके बाद करीब पौने 2 बजे बैंक के शेयरों में 16.20 रुपये या 3.27% की तेजी के साथ 511.00 रुपये के भाव पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 27 अप्रैल 2018)


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख