शेयर मंथन में खोजें

आईटीसी (ITC) ने मिलाया नीति आयोग (NITI Aayog) से हाथ

प्रमुख एफएमसीजी कंपनी आईटीसी (ITC) ने नीति आयोग (NITI Aayog) के साथ समझौता किया है।

कंपनी ने यह 4 वर्षीय करार 2022 तक देश के 07 राज्यों के 25 आकांक्षी जिलो में 2 लाख किसानों को प्रशिक्षण देने के लिए किया है, जिससे वे प्रमुख फसलों की उत्पादक्ता और अपनी आमदनी बढ़ा सकें। ये 25 जिले असम, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में हैं।
बीएसई में आईटीसी का शेयर 278.30 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में बढ़त के साथ 280.00 रुपये पर खुला। आज आईटीसी 281.00 रुपये और 278.40 रुपये के एक सीमित दायरे में रहा है। करीब 2 बजे कंपनी के शेयरों में 0.95 रुपये या 0.34% की बढ़त के साथ 279.25 रुपये के भाव पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 27 अप्रैल 2018)

 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख