शेयर मंथन में खोजें

वित्तीय परिणामों की घोषणा से गिरा मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) का शेयर

वित्तीय परिणामों की घोषणा के साथ ही मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) का शेयर नीचे की ओर फिसल गया।

आज सुबह से ही मारुति का शेयर मजबूकृत स्थिति में था। गौतरलब है कि साल दर साल आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में मारुति सुजुकी के शुद्ध लाभ और आमदनी में वृद्धि हुई। मारुति का चौथी तिमाही का मुनाफा 1,710.5 करोड़ रुपये से 10.03% 1.882.1 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर ही मारुति की शुद्ध आमदनी 20,751.2 करोड़ रुपये से 1.99% की बढ़त के साथ 21,165.6 करोड़ रुपये रही। इस बीच कंपनी की तिमाही बिक्री 11.4% की बढ़त के साथ 4.61 लाख इकाई और घरेलू बिक्री 11.6% अधिक 4.27 लाख इकाई रही।
उधर बीएसई में मारुति सुजुकी के शेयर ने 8,947.80 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में मजबूती के साथ 9,013.00 रुपये पर शुरुआत की और सत्र के दौरान 9,142.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। 2.50 बजे के आस-पास मारुति के शेयरों में 157.40 रुपये या 1.76% की कमजोरी के साथ 8,790.40 रुपये पर लेन-देन हो रही है। (शेयर मंथन, 27 अप्रैल 2018)


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख