शेयर मंथन में खोजें

इन्फोसिस (Infosys) ने किया अमेरिका में नया शिक्षा केंद्र खोलने का ऐलान

भारत की प्रमुख आईटी सेवा प्रदाता इन्फोसिस (Infosys) ने अमेरिका के इंडियानापोलिस में यूएस शिक्षा केंद्र खोलने की घोषणा की है।

इस केंद्र के जरिये कंपनी अमेरिकी कामगारों को प्रशिक्षण और 1,000 नये रोजगार के अवसर उत्पन्न करेगी। कंपनी ने इससे एक साल पहले इंडियानापोलिस में ही एक नवोत्पाद केंद्र की स्थापना करने का ऐलान किया था।
उधर बीएसई में इन्फोसिस के शेयर ने 1175.65 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में मजबूती के साथ 1,180.00 रुपये पर शुरुआत की और सत्र के दौरान यह 1,191.70 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। अंत में इन्फोसिस का शेयर 9.85 रुपये या 0.84% की बढ़त के साथ 1,185.50 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 27 अप्रैल 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख