शेयर मंथन में खोजें

आमदनी बढ़ने के बावजूद घटा श्रीराम ट्रांसपोर्ट (Shriram Transport) का मुनाफा

कारोबारी साल 2016-17 की जनवरी-मार्च तिमाही के मुकाबले 2017-18 की समान अवधि में श्रीराम ट्रांसपोर्ट (Shriram Transport) के शुद्ध लाभ में 3.36% की गिरावट आयी।

कंपनी का मुनाफा 149.63 करोड़ रुपये से घट कर 144.60 करोड़ रुपये रह गया। वही श्रीराम ट्रांसपोर्ट की शुद्ध आमदनी 2,712.31 करोड़ रुपये से 19.77% बढ़ कर 3,248.70 करोड़ रुपये हो गयी। इस दौरान कंपनी के प्रोविजन 911.4 करोड़ रुपये से 47% बढ़त के साथ 1,336.5 करोड़ रुपये और शुद्ध ब्याज आमदनी 30% अधिक 1,486.92 करोड़ रुपये रही।
उधर बीएसई में श्रीराम ट्रांसपोर्ट के शेयर ने 1,639.45 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में मजबूती के साथ 1,660.00 रुपये पर शुरुआत की। लाल रेखा के करीब कारोबार करते हुए करीब 2.30 बजे एक तीखी गिरावट के साथ यह 1,533.60 रुपये के निचले स्तर तक फिसला, मगर इसने तुरंत ही वापसी की। अंत में कंपनी का शेयर 21.35 रुपये या 1.30% की कमजोरी के साथ 1,618.10 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 27 अप्रैल 2018)





Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख