शेयर मंथन में खोजें

इक्विटास होल्डिंग्स (Equitas Holdings) की चुकता शेयर पूँजी में हुई बढ़ोतरी

इक्विटास होल्डिंग्स (Equitas Holdings) की चुकता शेयर पूँजी 340.42 करोड़ रुपये से बढ़ कर 340.53 करोड़ रुपये की हो गयी है।

इक्विटास होल्डिंग्स की शेयर पूँजी में बढ़ोतरी 10 रुपये प्रति वाले 1,05,985 इक्विटी शेयरों के आवंटन से हुई है। इन शेयरों के आवंटन को मंजूरी आज कंपनी की शेयरधारक संबंध समिति ने दी।
उधर बीएसई में इक्विटास होल्डिंग्स का शेयर 150.70 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में मजबूती के साथ 153.30 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान इसका ऊपरी स्तर 159.80 रुपये रहा, जो इसके एक महीने का भी शिखर है। सत्र के अंत में कंपनी का शेयर 5.10 रुपये या 3.38% की मजबूती के साथ 155.80 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 27 अप्रैल 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख