शेयर मंथन में खोजें

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) करेगी 5,000 करोड़ रुपये का निवेश

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) वित्त वर्ष 2018-19 में 5,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

खबर है कि मारुति पूँजीगत व्यय और जमीन खरीदने के लिए यह पैसा लगायेगी, जो पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले 47% अधिक है। इनमें 4,000 करोड़ रुपये मुख्य कारोबार (नये मॉडल, इंजनों के विस्तार जहाँ कंपनी को आवश्यक्ता है, रखरखाव और अनुसंधान एवं विकास) में लगाने के साथ ही कंपनी शेष 1,000 करोड़ रुपये से जमीन खरीदेगी। 
दूसरी ओर बीएसई में मारुति सुजुकी का शेयर शुक्रवार को 169.85 रुपये या 1.90% की कमजोरी के साथ 8,777.95 रुपये के भाव पर बंद हुआ। जबकि इसके 52 हफ्तों का सर्वाधिक भाव 10,000.00 रुपये औऱ निचला स्तर 8,342.30 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 28 अप्रैल 2018)





Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख